कोविड के चलते ऑनलाइन होगा बाल विज्ञान कांग्रेस
punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 11:32 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : कोविड के चलते 29वां एच.पी. चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2021 ऑनलाइन होगा। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरु हो गया है। विद्यार्थी 20 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग कांगड़ा द्वारा भी जिला के जी.एस.एस.एस.,जी.एच.एस., जी.एम.एस. प्राइवेट स्कूल के पिं्रसीपल, हैडमास्टर व इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हर वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। इन प्रतियोगिताओं में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड, वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट सहित अन्य शामिल हैं। उपमंडल स्तर से इन गतिविधियों की शुरुआत होती है तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिला व राज्य स्तर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरु हो गया है। स्टूडेंट 20 सितम्बर तक पंजीकरण कर सकते हैं।