मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान, टांडा अस्पताल में इन पदों पर निकाली भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2024 - 03:10 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविदंर सुक्खू ने आज लोगों के लिए अस्पताल में बेहतर सूविधाएं देने को लेकर बड़े ऐलान किए हैं। बता दें कि डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 462 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया है। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी के 14 पद भरे जाएंगे ओर मनोचिकित्सक तथा क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक के 4-4 पद और स्टाफ नर्स के 300 पद, रोडियोग्राफर के 2 पद, वार्ड ब्वाय के 47 पद और चतुर्थ श्रेणी के 5 पद, सफाई कर्मचारियों के 40 पद, सुरक्षा गार्ड के 30 पद और आपरेशन थियेटर सहायक के 4 पद, ट्रांसप्लांट कोआडिनेटर के 2 पद जबकि डाटा एंट्री आपरेटर के 10 पद निकाले गए। 

इन निकाले गए पदों से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए संकल्पित है और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ तथा प्रभावी बनाने के प्रयास कर रही है। सुक्खू ने बताया कि इस दिशा में नई पदों का सृजन किया गया है और इन्हें शीघ्रता से भरा जाएगा। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य शिक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमारा विश्वास है कि एक स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध समाज की नींव है और हम निरंतर प्रगति के इस मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News