कैबिनेट को लेकर दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मंत्रणा करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 03:29 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीभा सिंह और कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही मंत्री तय होंगे।  कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में इन वरिष्ठ नेताओं से भी मंत्रणा करेंगे। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद इस बारे में निर्णय हो जाएगा। 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी हम भारत जोड़ो यात्रा में जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस विचारधारा के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की उसके लिए हम, कांग्रेस के 40 के 40 विधायक और प्रदेश अध्यक्ष साथ जा रहे हैं।  नवनिर्वाचित विधायक एक साथ 16 दिसंबर को रवाना होंगे। सभी पार्टी विधायकों को आलाकमान ने यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News