मुख्यमंत्री का बड़सर दौरा 20 सितंबर को

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 03:04 PM (IST)

बड़सर : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 सितंबर को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे है। मुख्यमंत्री कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को दूरभाष के जरिये जानकारी दी गई। इससे अब क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों पर तेजी आना स्वाभाविक है। आखिर काफी समय बाद मुख्यमंत्री का विस् क्षेत्र में दौरा तय हो गया है। आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पुष्टि होगी, लेकिन दूरभाष के जरिये ही भाजपा जिलाध्यक्ष से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम तय किया गया है। बताते चले कि भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा 31 अगस्त को मुख्यमंत्री से शिमला सचिवालय में मिले थे और बड़सर विस् क्षेत्र आने का आग्रह किया था और क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की थी। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर शीघ्र ही बड़सर आने की बात कही थी।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल भी हमीरपुर आये थे और भाजपा जिलाध्यक्ष से क्षेत्र के अस्पतालों के सुधार को लेकर चर्चा की थी। इसके दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री कार्यालय से दौरा तय हुआ है। मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही सभी विभाग अलर्ट हो गए है और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए है। मुख्यमंत्री का दौरा तय होने से आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के बड़सर आगमन पर कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन पर मुझे 20 सितंबर को आने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री के बड़सर आगमन पर क्षेत्र वासियों कि ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News