मुख्यमंत्री पहुंचे बिलासपुर, कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन
punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 03:34 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज बिलासपुर के दौरे पर पहंुचे। इस दौरान उन्होंने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार चंडीगढ़ मनाली पर पंजाब हिमाचल सीमा के साथ एक भव्य स्वागत द्वार का भी लोकार्पण किया। इस द्वार के निर्माण पर लगभग 65 लाखों रुपए खर्च हुए हैं। इसके साथ ही एक मुराल भी तैयार किया गया है जो हिमाचली संस्कृति को उजागर करता है। यह द्वार पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस पर भी लगभग 20 लाख रुपए खर्च किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वारघाट में चुने हुए प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

रक्षा सचिव ने तमिलनाडु में नौसेना के वायु स्टेशन का दौरा किया

नयी शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM जयराम ने रखा HP सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विस चुनावों को लेकर बनी रणनीति

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2971 नए मामले, पांच मरीजों की मौत