चौपाल-शिमला मार्ग 4 इंच तक गिरी बर्फ, खतरे को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक

Monday, Jan 06, 2020 - 11:37 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिनों से बदला हुआ है। जिसके चलते जगह-जगह बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण पूरी प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है और कई मार्ग भी बर्फबारी के कार बंद है। वहीं बताया जा रहा है कि इस बर्फबारी के चलते। रविवार रात को चौपाल व चंबी के बीच लगभग 3 से 4 इंच बर्फ गिरी है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

ऐसे मौसम में इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नही है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान व डीएसपी वरुण पटियाल का कहना है कि जब तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क से बर्फ हटाकर इसे वाहनों के लिए नहीं खोला जाता। तब तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

 

kirti