IAS सौम्या झा का काडर बदला, इन HAS अधिकारियों को भी किया इधर-उधर

Thursday, Feb 21, 2019 - 12:21 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश काडर वर्ष 2017 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी सौम्या झा अब राजस्थान में अपनी सेवाएं देंगी। केंद्रीय कार्मिक विभाग की अनुमति के बाद उनके काडर को बदल दिया गया है। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से उनको भारमुक्त कर दिया गया है। सौम्या झा इस समय डी.सी. कार्यालय शिमला में प्रशिक्षण पर थीं। सरकार की तरफ से 1 आई.ए.एस. और 4 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों में भी संशोधन किए गए हैं। संशोधित तबादला आदेशों के अनुसार आई.ए.एस. अनुराग चंद्र को अब मनाली की जगह कुल्लू के एस.डी.एम. पद पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह एच.ए.एस. अधिकारी अश्वनी कुमार को उनके स्थान पर मनाली का एस.डी.एम. तैनात किया गया है। इससे पूर्व अश्वनी कुमार का तबादला मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक के पद पर किया गया था। कुल्लू में एस.डी.एम. पद पर तब्दील किए गए डा. अमित गुलेरिया को अब सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू का कार्यभार सौंपा गया है। वह भाग चंद नेगी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी के अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। ऊना के सहायक आयुक्त के पद पर तब्दील किए गए एच.ए.एस. सिद्धार्थ आचार्य को अब आर.टी.ओ. बिलासपुर का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह कुल्लू के सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तब्दील किए गए एच.ए.एस. रमन घरसांघी के तबादला आदेशों में अब वे अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के संयुक्त निदेशक का कामकाज देखेंगे।

Ekta