'घड़ियाली आंसू बहा रहे सुखराम, जनता को कर रहे Emotional Blackmail' (Watch Video)

Friday, Apr 26, 2019 - 05:21 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के प्रचार से कहीं आगे है। कांग्रेस पार्टी अभी भी भीतर घात से जूझ रहे हैं। पंडित सुखराम घड़ियाली आंसू रो रहे हैं और हार के डर से लोगों को इमोशनल कर वोट हासिल करना चाहते हैं।मंडी में परिवारवाद की राजनीति हो रही है। सुखराम परिवार का लोगों से कुछ भी मांगने का नैतिक अधिकार भी अब नहीं है क्योंकि लोगों ने पहले ही सुखराम परिवार को बहुत कुछ दे दिया है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कांग्रेस छोटे-छोटे मुद्दे ढूंढ कर राई का पहाड़ बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का नेतृत्व याबी बूढ़ा हो चुका है। 

प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा है कि वीरभद्र सिंह ने सुखराम को लेकर स्पष्ट मेसेज समाज में दे दिया है कि दिल मिले है या नहीं मिले है ये किसने देखा है। वीरभद्र के मन में जो बात है वो उन्होंने हमीरपुर की रैली में भी कह दी है और मंडी की रैली में भी कह दी है। जिसका लोकसभा चुनावों में भाजपा को फायदा मिलेगा। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बयान को लेकर अपना स्पष्टीकरण चुनाव आयोग को दे दिया है। कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री को चोर, नीच कह रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। जिससे आहत होकर भाजपा नेता ने भी आवेश में कुछ बात कह दी होगी। लेकिन भाजपा भी कांग्रेस की अभद्र टिप्पणियां का जवाब चाहती है।

Ekta