Solan: नालागढ़ में चंडीगढ़ के युवक से बरामद हुआ देसी कट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 04:02 PM (IST)

बीबीएन (ठाकुर): थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक के कबजे अवैध रूप से रखा देसी कट्टा मैगजीन सहित बरामद किया। आरोपी की पहचान अजय कुमार (24) पुत्र वेद पाल निवासी 143 डेयरी काॅम्पलैक्स मलोया चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। बरामद किए गए देसी कट्टे के बारे में आरोपी अजय कुमार मौके पर कोई भी लाइसैंस/दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इस पर पुलिस थाना नालागढ़ में अजय कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News