चंडीगढ़ से ऑडिट के लिए आए बैंक मैनेजर की रोहड़ू के होटल में मिली लाश

Wednesday, Jan 09, 2019 - 01:38 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला जिला के रोहड़ू में एक बैंक अधिकारी की मौत का मामला सामने आया है। जहां बैंक अधिकारी रोहडू के एक स्थानीय होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब होटल कर्मचारियों ने कमरे में देखा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र शर्मा चंडीगढ़ यूको के मैनेजर के तौर पर हुई है।


अधिकारी ऑडिट करने के लिए चंडीगढ़ से रोहड़ू आया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सुभाष रोहड़ू के स्थानीय होटल में कमरा लेकर ठहरा हुआ था। होटल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस दी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया है, पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Ekta