चंद्रयान-2 के असफल होने पर जानिए क्या बोले जयराम (Video)

Saturday, Sep 07, 2019 - 01:36 PM (IST)

शिमला(योगराज): चंद्रयान-2 के असफल होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि थोड़ी निराशा हुई है। लेकिन भविष्य में चंद्रयान-2 को लेकर जो कमी रही है उसे वैज्ञानिक सुधार कर अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसरो की पूरी टीम को चंद्रयान-2 में बड़ी कामयाबी के लिए बधाई दी और सफलता के बेहद करीब पहुंचने के बाद थोड़ी सी कमी से मिली निराशा से भी जल्द उभर कर पूर्ण सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी वैज्ञानिकों की हौंसलाफ़जयी के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों की लंबी तपस्या के बाद देश ने लंबी छलांग लगाई है और पूरा देश इसे लेकर गौरवांवित महसूस कर रहा है। सीएम ने उम्मीद जताई कि जल्द ही देश के वैज्ञानिक इस अभियान में रह गयी कमियों को दूर कर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे ।

kirti