ना-ना करते आखिर कांग्रेस में शामिल हुए चंदेल (Watch Pics)

Monday, Apr 22, 2019 - 01:17 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल बीजेपी से अंसतुष्ट सुरेश चंदेल ने आखिरकार कांग्रेस का हाथ थाम ही लिया। सुरेश चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन की। सुरेश चंदेल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की मौजूदगी में भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि सुरेश चंदेल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन मर्तबा सांसद रहे हैं। इतना ही नहीं वह बीजेपी के हिमाचल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल कांग्रेस में कुछ एक लोग उनकी एंट्री का विरोध जता रहे थे। सुरेश चंदेल हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया।जिसके बाद सुरेश चंदेल ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाने का फैसला लिया है। बावजूद इसके पार्टी हाईकमान ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का अवसर दिया। 

Ekta