शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर लाइफटाइम अचीवमैंट अवार्ड से सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 05:55 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): शूलिनी यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर प्रो. पीके खोसला को बॉटनी विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा लाइफटाइम अचीवमैंट के लिए शिव राम कश्यप ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रो. शिव राम कश्यप के नाम पर स्थापित किया गया था, जो पंजाब विश्वविद्यालय के ऑनर्स स्कूल ऑफ बॉटनी में वनस्पति विज्ञान के पहले प्रोफैसर थे। वनस्पति विज्ञान विभाग की चेयरपर्सन प्रो. प्रोमिला पाठक ने शिव राम कश्यप ओरेशन अवार्ड समारोह में प्रतिनिधियों का स्वागत किया जहां डीन विश्वविद्यालय निर्देश प्रो. रेणु विज मुख्यातिथि थीं। 

7वें, 8वें और 9वें शिव राम कश्यप व्याख्यान पुरस्कार के विजेताओं में प्रो. एससी वर्मा, प्रो. एएन पुरोहित पूर्व कुलपति एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखंड और प्रो. पीके खोसला, चांसलर, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटैक्नोलॉजी एंड मैनेजमैंट साइंसेज शामिल थे। प्रो. एएन पुरोहित द्वारा जलवायु परिवर्तन और सीओ 2 विषय पर एक व्याख्यान दिया गया। प्रो. पीके खोसला द्वारा एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने हिमालयी जीवन के संदर्भ में पादप विज्ञान के साथ स्थिरता के सम्मेलन को अच्छी तरह से चित्रित किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News