हिमाचल के 4 जिलों में बर्फबारी की संभावना, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Friday, Dec 02, 2022 - 09:45 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में जल्द ही बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है, वहीं शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी बादल छाए रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की धुंध रही। मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 से 8 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ भागों में 4 दिसम्बर तक धुंध पड़ने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इस सर्दी के मौसम में दिसम्बर से फरवरी, 2023 के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में सामान्य व सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। इसके अतिरिक्त सॢदयों के मौसम में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में जहां सामान्य व सामान्य से अधिक बारिश रहने की संभावना है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay