Chamba: मंदिर में रखे दान पात्र को ले गया चोर, CCTV में कैद
punjabkesari.in Sunday, Jan 18, 2026 - 04:31 PM (IST)
चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में गौ माता सेवा के लिए रखे गए दान पात्र को युवक ने चुरा लिया। दान पात्र चोरी होने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हाे गई। इसके बाद दान पात्र को चुराने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन होटल संचालक व स्टाफ ने युवक की वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करके युवक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
होटल स्टाफ के मुताबिक बीते करीब 2 माह पूर्व ही गाै सेवा समिति की तरफ से होटल में दान पात्र रखा गया था, ताकि गौ माता की सेवा करने वाले इच्छुक लोग अपनी मर्जी से दान पात्र में दान कर सकें। 2 माह में करीब 5000 रुपए की राशि हो चुकी थी। होटल संचालक दिग्विजय ठाकुर ने बताया कि दान पात्र चुराने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस में फिलहाल शिकायत नहीं की गई है।

