Himachal: चम्बा की उड़नपरी सीमा Hong Kong में दिखाएगी दमखम, एशियन क्रॉस कंट्री में गोल्ड पर नजर

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 05:16 PM (IST)

चम्बा (काकू): गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चम्बा की धाविका उड़नपरी सीमा अब एशियन क्रॉस कंट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी। इसके लिए वह चाइना रवाना हो चुकी है। 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप 20 अक्तूबर को चीन के हाॅन्गकाॅन्ग में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में सीमा 10 हजार मीटर की वूमैन दौड़ में भाग लेगी। उसकी निगाहें भारत के लिए गोल्ड मैडल लाने पर रहेंगी। भारत को एशिया स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाने के लिए सीमा ने कड़ी मेहनत की है। इससे पहले सीमा कई राष्ट्रीय मैडलों के साथ-साथ एशिया स्तर के मैडल अपने नाम कर चुकी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News