Himachal: चम्बा में बारिश के बीच मणिमहेश रवाना हुई दशनामी अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 06:00 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर में बारिश के बीच सोमवार को दशनामी अखाड़ा की पवित्र छड़ी मणिमहेश के लिए रवाना हो गई। पारंपरिक वाद्यों की गूंज और भक्तों के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।

यह यात्रा विभिन्न स्थानों पर पड़ाव लगाती हुई मणिमहेश पहुंचेगी। इससे पहले रविवार शाम यह छड़ी यात्रा अपने पहले पड़ाव से जुलाहकड़ी के लिए रवाना हुई। अलग-अलग पड़ावों पर रात्रि विश्राम के बाद राधा अष्टमी के अवसर पर होने वाले शाही स्नान के पश्चात छड़ी यात्रा चंबा मुख्यालय लौटेगी।

हर वर्ष चम्बा नगर से मणिमहेश के लिए 2 छड़ियां निकलती हैं, जिसमें एक दशनाम की छड़ी तो दूसरी चरपट के चिन्ह की निकलती है। इस मौके पर लोगों ने पूजा-अर्चना भी की। वार्ड के लोगों ने पवित्र छड़ी के दर्शन करके सुख-समृद्धि की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News