चंबा : सरोल में विभिन्न विभागों के संबंधित कार्य की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अध्यक्षता

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:07 PM (IST)

चंबा : मिलेनियम राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में विभिन्न विभागों के संबंधित कार्य प्रगति बारे एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर एवं ग्राम योजना तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं बारे विस्तृत समीक्षा व चर्चा की गई।

इस बैठक में राजेश धर्माणी ने बताया कि मिलेनियम पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल में उपलब्ध अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कॉलेज चंबा की मांग पर उसे हस्तांतरित करने बारे विचार किया जाएगा बशर्ते कि बदले में चिकित्सा महाविद्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज की आगामी योजना के लिए वित्तीय सहयोग करने में सहमत हो। बैठक के उपरांत उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर सरोल का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संस्थान के अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संस्थान की प्रैक्टिकल प्रयोगशालाओं को एक ही बहु मंजिला भवन स्थापित किया जाए ताकि अतिरिक्त भूमि व स्थान का अन्य उद्देश्य के लिए सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके।  

PunjabKesari

बैठक में सहायक टाऊन प्लानर पंकज शर्मा ने अपने विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्लानिंग एरिया डलहौजी, भरमौर तथा चुवाड़ी के अलावा विशेष क्षेत्र चमेरा जलाशय, खजियार व भरमौर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय चंबा को मंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय में स्तरोन्नत करने, विभाग में रिक्त पदों को भरने व वाहन की आवश्यकता बारे टीसीपी मंत्री को अवगत करवाया।

बैठक में पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने अपने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, विधार्थियों के प्लेसमेंट व संस्थान में चल रहे रिक्त पदों बारे अवगत करवाया। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मंत्री राजेश धर्मानी को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल की ओर से भी मंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News