चम्बा की बेटी दिल्ली में बनी जज

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 07:22 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिला चम्बा के डल्हौजी क्षेत्र की प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडीशियल सर्विसिज (डी.जे.एस.) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब वह दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका ने प्रारंभिक शिक्षा डल्हौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की है। स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने बी.कॉम., एलएल.बी. व एलएल.एम. की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएच.डी. कर रही हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडीशियल परीक्षा दी और पास भी कर ली है। अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों व अपने अध्यापकों को दिया है। प्रियंका ने डल्हौजी के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News