हादसे के 11 दिन बाद चंबा-खजियार मार्ग पर बरामद हुई लापता युवक की Dead body (Watch Video)

Friday, May 24, 2019 - 03:41 PM (IST)

चम्बा/सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्र देश के चम्बा जिला के चम्बा-खजियार मार्ग मंगला के समीप हुए भूस्खलन में लापता चालक का शव 11 दिन बाद मृत अवस्था में बरामद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक 14 मई की 2 बजे चम्बा-खजियार मार्ग पर मंगला के समीप भारी भूस्खलन में में दो पोकलैंड मशीनो सहित वहां से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी चपेट में आ गई थी।

एक पोकलैंड मशीन के चालक को मामूली चोट आई तो गाड़ी का चालक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है तो एक अन्य पोकलैंड मशीन चालक मलबे में दब गया था।

जिसे शुक्रवार सुबह कड़ी मेहनत के बाद प्रसाशन की टीम ने ढूंढ निकाला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर पोस्टमार्टम करवा मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

बता दें कि मृतक रवि ठाकुर सुंदरनगर के धन्यारा पंचायत का रहने वाला है जोकि अपनी रोजी रोटी के लिए चम्बा किसी सरकारी ठेकेदार के पास जेसीबी मशीन चलाने काम करता था।

वहीं एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि भूस्खलन की वजह से मशीन और उसका चालक मलबे के नीचे दब गया था। उन्होंने कहा कि 11 दिन से प्रशासन द्वारा लगातर सर्च ऑपरेशन चला रखा था जिसे आज कड़ी मेहनत के बाद मशीन सहित ढूंढ निकाला है।


 

kirti