फेसबुक आई.डी. हैक कर शातिर कर रहे पैसों की डिमांड

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 05:11 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के चुराह उपमंडल के एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर शातिर उसके फेसबुक फ्रैंड से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने तो 6 हजार रुपए उसके खाते में डाल भी दिए हैं। इसमें दो बार 3-3 हजार रुपए जमा करवाए हैं। यह बात खेती नाथ ने एसपी अरूल कुमार को सौंपी शिकायत में कही है। खेती नाथ निवासी गांव स्वाई सिधोट चुराह ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल नम्बर 98054-23557 से खेती नाथ नाम से फेसबुक आई.डी. बनाई है। करीब 4 दिन पहले उसका मोबाइल कहीं गुम हो चुका है। बाद में उसे पता चला कि उसकी फेसबुक आई.डी. हैक हो चुकी है और उसकी आई.डी. से कोई लोगों से पैसे वसूल रहा है और उसका इल्जाम उस पर आ रहा है। उन्होंने बताया कि शातिर फेसबुक के माध्यम से लोगों से पैसे मांग रहा है। इसके लिए अपना गूगल पे व पेटीएम नम्बर 96698-73693 भी भेज रहा है। उन्होंने एस.पी. को बताया कि उसकी फेसबुक आई.डी. का दुरूपयोग हो रहा है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एस.पी. अरूल कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News