दशनाम से मणिमहेश के लिए निकली पवित्र छड़ी यात्रा

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 10:27 PM (IST)

चम्बा: सोमवार को ऐतिहासिक छड़ी यात्रा दशनाम अखाड़ा चम्बा से मणिमहेश के लिए रवाना हुई। इस मौके पर डी.सी. चम्बा हरिकेश मीणा ने श्री दशनाम अखाड़ा जाकर वहां स्थापित भगवान दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना के बाद छड़ी अखाड़ा के महंत यङ्क्षतद्र गिरी को सौंपी। इसके साथ ही यह छड़ी यात्रा मणिमहेश के लिए बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हो गई। इस छड़ी यात्रा में देश के विभिन्न अखाड़ों से आए साधु-संत भोले के जयकारों के साथ छड़ी की अगुवाई में मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हो गए। जिला मुख्यालय से होती हुई यह छड़ी यात्रा मंगलवार शाम को अपने पहले पड़ाव जुलाहकड़ी में पहुंच गई। इस छड़ी यात्रा में देश के विभिन्न अखाड़ों से आए साधु-संत शामिल हैं तो साथ ही बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने इस छड़ी की पूजा-अर्चना करने के साथ इसे यात्रा के लिए विदा किया। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा की भांति जिला मुख्यालय के दशनाम अखाड़ा से यह पवित्र छड़ी मणिमहेश यात्रा के लिए निकलती है और यह छड़ी विभिन्न पड़ावों से होती हुई 17 सितम्बर को मणिमहेश डल झील पहुंचेगी। अगली सुबह यह छड़ी पवित्र मणिमहेश डल में डुबकी लगाएगी। इसके साथ ही यह यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर एस.डी.एम. चम्बा दीप्ति मंडोतरा सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News