भालू के हमले से महिला जख्मी

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 11:26 PM (IST)

चम्बा : एक बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय गुरदेई पत्नी सुखिया राम निवासी गांव द्रमण (लिल्ह) तहसील चम्बा जब दोपहर के समय करीब साढ़े 3 बजे अपने खेतों में काम कर रही थी तो वहां एक भालू अचानक आ धमका और उसने महिला पर हमला कर दिया। भालू के चंगुल में बुरी तरह से फंसी इस महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया। महिला का आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़े तो भालू महिला को लहूलुहान करके वहां से भाग गया। उक्त महिला को उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया। क्षेत्रीय चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा इस मामले बारे पुलिस को सूचित किया गया जिसके चलते पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर महिला का बयान दर्ज किया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News