शिमला के सुन्नी में चाबा पुल चढ़ा पानी की भेंट, लोगों की बढ़ी चिंता(Video)

Monday, Aug 19, 2019 - 03:16 PM (IST)

शिमला(योगराज) : प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने अब तक हिमाचल में करोड़ों का नुकसान किया है। भारी बारिश से जहां पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं। कहीं लोगों के घरों में पानी भर जा रहा है। कहीं नदी नालसे उफान पर है। ऐसा ही कुछ अब शिमला के सुन्नी में देखने को मिला है। जहां चाबा पुल पानी की भेंट चढ़ गया है। सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल पर पानी आ गया है।

बताया जा रहा है कि यह लोहे का पुल सुन्नी और शाकरा गांव को जोड़ता है। पुल पानी की भेंट चढ़ जाने से लोग काफी परेशान है उनकी चिंता काफी बढ़ गई है। क्योंकि यह पुल पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया था।


 

kirti