केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 4 IAS को मिली तैनाती और 7 HAS का हुआ तबादला

Tuesday, Oct 01, 2019 - 10:41 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रशिक्षण अवधि पूरी करके लौटे वर्ष 2017 बैच के 4 आई.ए.एस. अधिकारियों को एस.डी.एम. के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा 2 अन्य आई.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा तथा 7 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद जिन 4 आई.ए.एस. को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है, उनमें जफर इकबाल को एस.डी.एम. सरकाघाट, शिवम प्रताप सिंह को एस.डी.एम. चम्बा, किरन भडाना को एस.डी.एम. नादौन और निवेदिता नेगी को एस.डी.एम. मंडी के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा 2 आई.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। इनमें वर्ष 2007 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी एवं राज्यपाल के सचिव, निदेशक शून्य लागत प्राकृतिक खेती व विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर को एम.डी. एच.पी. एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पाेरेशन लिमिटेड और एम.डी. एच.पी. एग्रो इंडस्ट्रीयल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड तथा वर्ष 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी एवं निदेशक आयुर्वेद डी.ए. रत्न को निदेशक खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

सरकार की तरफ से जिन 7 एच.ए.एस. अधिकारियों को तबदील किया गया है, उनमें आर.टी.ओ. शिमला भूपिंद्र कुमार को एम.डी. मिल्क फैड, एस.डी.एम. चम्बा दीप्ति मल्होत्रा को संयुक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मैडीकल कालेज चम्बा, एस.डी.एम. नादौन दिले राम को आर.टी.ओ. शिमला और जी.एम. (प्रशासन/प्रोजैक्ट) एस.पी.वी. शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला अजीत कुमार भारद्वाज को संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला के साथ जी.एम. (प्रशासन/प्रोजैक्ट) एस.पी.वी. शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।

संयुक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मैडीकल कालेज चम्बा राम प्रसाद को ए.सी. टू डी.सी. चम्बा, एस.डी.एम. मंडी सन्नी शर्मा को जी.एम. हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला और एस.डी.एम. सरकाघाट बालकृष्ण को उपसचिव कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पद पर तबदील किया गया है जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी अनुपम कुमार को भारमुक्त करेंगे। संयुक्त सचिव नगर निगम शिमला अनिल कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास के पद पर तबदील किया गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी अजीत कुमार भारद्वाज को भारमुक्त करेंगे।
 

kirti