CBSE Result : हिमाचल में 10वीं का 96.56 व 12वीं कक्षा का 93.47 प्रतिशत रहा परिणाम

Friday, May 12, 2023 - 07:52 PM (IST)

शिमला (अम्बादत): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश के रिजल्ट की प्रतिशतता 96.56 प्रतिशत रही। लड़कियों के पास प्रतिशतता लड़कों के मुकाबले 2 प्रतिशत ज्यादा रही। 10वीं कक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशतता 97.65 प्रतिशत रही तो लड़कों की पास प्रतिशतता 95.70 प्रतिशत रही है। प्रदेश में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा के लिए 16175 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 16131 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। इनमें से 15576 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षा में उत्र्तीण होने वाले छात्रों की संख्या 8628 और छात्राओं की संख्या 6948 है।

सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम की बात करें तो इसमें प्रदेशभर में 10583 छात्र-छात्राओं ने अपने आप को परीक्षा के लिए पंजीकृत कराया था। इसमें से 10529 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। 9841 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में पास हुए। रिजल्ट की प्रतिशतता 93.47 प्रतिशत रही। इसमें लड़कियों की प्रतिशतता लड़कों के मुकाबले 4 प्रतिशत ज्यादा रही। लड़कियों की पास प्रतिशतता 95.71 प्रतिशत तो लड़कों की पास प्रतिशतता 91.50 प्रतिशत रही। प्रदेश में शहरों के बड़े स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के अलावा और निजी विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। इन स्कूलों के घोषित 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में लड़कियां लड़कों से काफी आगे रही हैं। 10वीं के मुकाबले 12वीं में लड़कियों की पास प्रतिशतता लड़कों से दोगुनी रही।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Rajneesh Himalian