खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

Tuesday, Mar 16, 2021 - 12:44 PM (IST)

शिमला : राजधानी शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बीती रात हुई इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक अन्य गम्भीर रुप से जख्मी है। हादसा जीरो पॉइंट करीयाली के पास हुआ। कार एचपी 52 बी-7844 के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। कार चालक आकाश वर्मा निवासी करयाली घटनास्थल पर मृत मिला, जबकि कार में सफर कर रहे दूसरे व्यक्ति शनी  को गम्भीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। सुन्नी पुलिस में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
 

Content Writer

prashant sharma