हमीरपुर में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 02:16 PM (IST)
Hamirpur Road Accident : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के उपमंडल बड़सर के धबड़ियाणा क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अचानक अनियंत्रित हुई और पलक झपकते ही सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामला दर्ज
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

