भयानक हादसा: हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में समाई कार, युवक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 05:00 PM (IST)

नाहन (आशु): सिरमौर जिले के थाना संगड़ाह के अंतर्गत हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केदार सिंह (32) पुत्र थुम्बड़ू राम निवासी गांव व डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम उनका भतीजा विरेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह उनकी ऑल्टो कार (HP 71A-7649) लेकर अपने घर (जामना) जाने के लिए निकला था। उसके साथ कार में गांव जामना का ही रहने वाला जगदीश भी सवार था।

केदार सिंह ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे भतीजे विरेन्द्र ने उन्हें फोन कर जानकीर दी कि हरिपुरधार-रोनहाट रोड पर शालना मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह खबर मिलते ही केदार सिंह तुरंत अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। खाई में उतरकर जब लोगों ने देखा तो चालक विरेन्द्र सिंह घायल अवस्था में मिला, जिसे वहां से निकाला गया। वहीं, उसके साथ बैठे जगदीश (26) पुत्र रामसा राम निवासी गांव जामना, डाकघर बड़ोल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना पाया गया है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना संगड़ाह में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News