दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, ACC कंपनी के कर्मचारी की मौत

Wednesday, May 13, 2020 - 05:43 PM (IST)

सुंदरनगर (अंसारी): रोपड़ी-बायला मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान डैहर पंचायत के धनोग निवासी जगदीश चंद (40) पुत्र नानक चंद के रूप में हुई है जोकि एसीसी सीमैंट कंपनी बरमाणा में काम करता था। डैहर पंचायत प्रधान राजेश धीमान ने कहा कि बायला के बलग गांव से वापस आते समय कार रोपड़ी के निकट अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी।

इस हादसे में कार सवार जगदीश चंद, रूप लाल और महेंद्र कुमार घायल हो गए थे, जिन्हें  सुंदरनगर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। सुंदरनगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि डैहर पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Vijay