खेतों में गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में समाजसेवी बेबी भिख्टा की मौत

Saturday, Mar 21, 2020 - 11:16 PM (IST)

नेरवा (ब्यूरो): शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में नेरवा पंचायत के उपप्रधान नरेश एवं जाने-माने समाजसेवी बेबी भिख्टा की मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही पूरा नेरवा गमगीन हो उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेबी भिख्टा (35) पुत्र संत राम भिख्टा शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे नेरवा से अपने घर कलारा की तरफ  अपनी बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी उनके घर से कुछ दूर पहले अनियंत्रित होकर लगभग पांच फु ट नीचे शाल्वी नदी के किनारे खेतों में जा गिरी।

हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें नेरवा अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत को लेकर नेरवा बाजार शनिवार को बंद रहा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया एवं दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेबी अपने पीछे पत्नी, 2 भाई, बुजुर्ग मां-बाप एवं एक 5 साल का बेटा छोड़ गए हैं। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 20,000 रुपए बतौर फ ौरी राहत प्रदान किए गए हैं। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने हादसे की पुष्टि की है।

Vijay