प्रदेशभर में नशे के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, ड्रग्स सेवन को लेकर किया जागरूक (Watch Video)

Friday, Nov 15, 2019 - 03:52 PM (IST)

शिमला/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम पर राज्यस्तरीय विशेष अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। नशे के खिलाफ इस अभियान में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाएं जाएंगे। इस अभियान के तहत सचिवालय खेल सेवाओं की ओर से राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी शिमला में करवाया जा रहा है। 15 से 19 नवंबर तक चलने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में देश भर की करीब 40 टीमें भाग ले रही हैं। नशे के खिलाफ शुरू किए गए इस विशेष अभियान में विधि जानकारों, पंचायती राज संस्थानों, युवक मंडलों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों के सदस्य को शामिल किया जाएगा। 

कुल्लू में अधिकारियों-कर्मचारियों, बच्चों ने ली नशे को खत्म करने की शपथ

नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों के खिलाफ एक महीने का विशेष अभियान शुक्रवार को कुल्लू में भी आरंभ हुआ। अभियान के शुभारंभ अवसर पर ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम अक्षय सूद ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, युवाओं और आम लोगों को नशा विरोधी अभियान में योगदान देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अक्षय सूद ने कहा कि हिमाचल में भी नशे का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है और विशेषकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। नशे के फैलते जाल को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। 

सिरमौर में जागरूकता कार्यक्रम 

भारत देश की बड़ी मुख्य समस्याओं में से एक युवाओं में फैलती नशाखोरी भी है। देश की जनसंख्या आज 125 करोड़ के पार होते जा रही है। इस जनसंख्या का एक बड़ा भाग युवा वर्ग का है। नशा एक ऐसी समस्या है, जिससे नशा करने वाले के साथ-साथ, उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है। यह बात उपमंडलीय आयूर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवल किशौर डोगरा ने राजगढ के पुराना बस स्टैड मे नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रो को संबोधित करते हुए कही इससे पहले यहां शहर में पुलिस विभाग के सौजन्य से यहां निजी व सरकारी विधालयो के छात्रों द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। 

ऊना में नशे के खिलाफ अभियान का हुआ आगाज

हिमाचल सरकार द्वारा मादक पदार्थों के सेवन व मद्यता की प्रवृति की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान का आगाज किया गया है। इसी अभियान का ऊना जिला में प्रभात फेरी निकालकर आगाज किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारीयों कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर लोगो को जागरूक किया। आईटीआई ऊना में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीसी ऊना संदीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण करवाई। आईटीआई ऊना में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। डीसी ऊना संदीप कुमार ने इस अभियान से नशे जैसी कुरीतियों पर नियंत्रण पाने की आशा व्यक्त की। 

Ekta