HRTC प्रदेश व बाहरी राज्यों के ढाबों से कमाएगा 1 करोड़ रुपए

Friday, Nov 22, 2019 - 03:19 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): एच.आर.टी.सी. प्रदेश व बाहरी राज्यों के ढाबों से वार्षिक 1 करोड़ रुपए राजस्व इकट्ठा करेगा, जिससे एच.आर.टी.सी. का राजस्व बढ़ेगा और निगम की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन आर.टी.सी. (रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ) एक्ट के तहत ढाबा मालिकों से अब दैनिक शुल्क लेगा। इससे पहले यह शुल्क मासिक लिया जाता है।

निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए निगम प्रबंधन वर्ष 2015 से शुल्क ले रहा है और प्रदेश के अंदर 60 रुपए व प्रदेश के बाहर के ढाबों से यह शुल्क 100 रुपए लिया जा रहा है लेकिन अब यह शुल्क प्रतिदिन बस कंडक्टर ढाबे से एकत्रित करेंगे। इसके लिए बस कं डक्टरों की मशीनों में भी प्रावधान किया गया है, जिसमें बस कंडक्टर ढाबे पर सवारियों को खाना खिलाने के बाद मशीन से ही रसीद काटेगा और ढाबा मालिक को देगा। यह व्यवस्था 1 नवम्बर से लागू हो गई है। इससे प्रदेशभर में प्रतिदिन पैसा जमा होगा और प्रदेश के विभिन्न व प्रदेश से बाहर जाने वाले रूटों पर दौडऩे वाली बसों से प्रतिदिन एकत्रित होने वाले राशि का भी सही आंकड़ा निगम के पास रहेगा।

kirti