Himachal: मिड-डे मील कर्मियों के 10 महीनों के मानदेय के लिए ₹5.26 करोड़ का बजट जारी

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:27 PM (IST)

शिमला (प्रीति): स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पीएफएमएस के माध्यम से 5 करोड़ 26,36,000 रुपए का बजट जारी किया है। स्कूलों में योजना के तहत फंड की कमी न हो, इसके लिए विभाग ने आगामी 10 महीनों के लिए बजट जारी किया है। इस बजट का उपयोग प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत कुक कम हैल्पर्ज यानी मिड-डे मील कर्मियों को वर्ष 2025-26 के लिए 10 शैक्षणिक महीनों तक प्रति कुक 1,000 रुपए प्रति माह के मानदेय के रूप में पीएफएमएस के माध्यम से दिए जाएंगे। जिला उपनिदेशकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मानदेय प्रत्येक माह की पहली तिथि को कर्मियों के बैंक खातों में जमा किया जाए।

किस जिले काे कितना बजट जारी
 इस दौरान बिलासपुर जिले को 39,86,000 रुपए, चम्बा को 59,57,600, हमीरपुर को 32,27,300, कांगड़ा को 81,01,000, किन्नौर को 8,22,400, कुल्लू को 31,76,300, केलांग को 2,51,900, काजा को 2,32,500, मंडी को 82,78,300, शिमला को 66,16,700, सिरमौर को 38,06,900, सोलन को 43,10,200 व ऊना को 38,68,900 रुपए का बजट जारी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News