Breaking : मंडी के बंदराबानी में बस पलटी, दर्जनों घायल

Monday, Mar 15, 2021 - 03:42 PM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बंदराबानी में सोमवार दोपहर को एक यात्री बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 30 व्यक्तियों की घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंुच गई थी और अन्य लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहंुचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।

हालांकि अब तक हादसे के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बस कुल्लू से मंडी की ओर आ रही थी और बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा चंड़ीगढ़ मंडी राजमार्ग पर हुआ है। घायलों की संख्या के बारे में भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है, परंतु बताया जा रहा है कि करीब 30 लोग घायल है। 

Content Writer

prashant sharma