सतलुज में गिरी बोलैरो कैम्पर, 2 व्यक्ति लापता

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 12:03 AM (IST)

शिमला (जस्टा):  सुन्नी थाना के तहत चाबा के पास एक बड़़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बोलैरो कैम्पर सतलुज नदी में जा गिरी और उसमें सवार ठेकेदार सहित 2 लोग लापता हो गए हैं। बोलैरो में 2 ही व्यक्ति सवार थे और हादसे के बाद दोनों लापता हैं। इनकी पहचान रामलाल और अम्बा लाल के तौर पर हुई है। ये दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं।

रामलाल पेशे से ठेकेदार है जबकि अम्बा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता था। तलाशी अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बसंतपुर में सड़क की मैटलिंग का कार्य चल रहा है और इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल सम्भाल रहा है। राम लाल साइट पर विजिट करने के बाद बोलैरो कैम्पर (नं.-एच.आर. 48 2608) में जा रहा था। गाड़ी में अम्बा लाल भी सवार था। गाड़ी को रामलाल चला रहा था। चाबा के पास एक मोड़ पर उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बोलैरो सड़क से लुढ़ककर सतलुज में समा गई। मामले को लेकर जांच जारी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News