दर्दनाक हादसा :100 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैम्पर, एक की मौत

Saturday, Sep 07, 2019 - 06:00 PM (IST)

नेरवा: शनिवार दोपहर बाद रुसलाह-बेलाग सड़क पर बाहवी गांव के समीप एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कैम्पर रुसलाह से नेरवा की तरफ  आ रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में संजय कुमार (35) पुत्र कली राम, गांव गरटोड़ी डाकघर रुसलाह तहसील नेरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को नेरवा अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। नायब तहसीलदार अरुण कुमार ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाना में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Vijay