हमीरपुर में सनसनी! 10 माह की मासूम के सिर से उठा मां का साया

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 04:25 PM (IST)

Hamirpur News :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत आने वाली पुलिस चौकी गलोड़ के गांव लहड़ा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।

फंदे से लटका हुआ मिला शव

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। मृतका की पहचान सुजा कुमारी (21) के रूप में हुई है। सुजा के मायके बिहार में हैं। बताया जा रहा है कि घर में कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। सुजा ने सभी के साथ सामान्य रूप से बातचीत की और उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी सास और घर आए रिश्तेदारों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा, तो सभी के होश उड़ गए। सुजा का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

10 माह की मासूम के सिर से उठा मां का साया

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतका के मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया है, जिनके आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सुजा कुमारी का पति ऊना जिले की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतका अपने पीछे मात्र 10 माह की दुधमुंही बच्ची छोड़ गई है। प्राथमिक दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी हमीरपुर, बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की हर संभावित पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।"

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News