आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए बोर्ड ने स्कूलों में पहुंचाई पुस्तकें

Friday, Mar 12, 2021 - 11:23 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : आगामी शैक्षणिक सत्र में के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुस्तकें स्कूलों में पहुंचा दी हैं। इसके अलावा 11वीं व 12वीं की पुस्तकें और प्रेक्टिकल पुस्तकें भी मार्किट में उपलब्ध करवा दी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाती हैं जिनकी व्यवस्था स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से की जाती हैं। ऐसे में आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले पहली से दसवीं के स्टूडेंटस को प्रवेश के साथ ही स्कूलों में पाठयपुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त एन.सी.ई.आर.टी. बेस्ड स्कूल शिक्षा बोर्ड की 11वीं व 12वीं कक्षाओं की किताबें भी बोर्ड द्वारा मार्किट में उपलब्ध करवा दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में किसी तरह की दिक्कत न हों, इसके लिए बोर्ड की ओर से पहली से दसवीं तक की किताबें स्कूलों में उपलब्ध करवा दी गई गई हैं। 11वीं व 12वीं की पुस्तकें व प्रेक्टिकल पुस्तकें भी मार्किट में उपलब्ध करवा दी हैं।
 

Content Writer

prashant sharma