नयनादेवी को BMO Office का तोहफा, नंद बैहल में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 10:52 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस्सी में भी आयोजित भाजपा नयनादेवी मंडल की अभिनंदन रैली में पूर्व विधायक रणधीर शर्मा की मांगों को अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने नयनादेवी में बी.एम.ओ. ऑफिस तथा 33 के.वी. सब स्टेशन खोलने की घोषणा की तथा नंद बैहल में औद्योगिक क्षेत्र बनाने, बस्सी में 15 बिस्तरों का आयुर्वैदिक औषधालय खोलने, बस्सी, बैहल व टोबा सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में साइंस ब्लॉक बनाने, लेहड़ी, पलचेत, देहला व डवाला के लिए संपर्क सड़क बनाने और दोला, छड़ियां व जंडोरी स्कूलों को अपग्रेड कर 12वीं कक्षा तक करने तथा स्वारघाट स्थित ट्रामा सैंटर को क्रियान्वित करने की घोषणा भी की।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोगों का किया स्वागत

इस अवसर पर पूर्व बी.डी.सी. चेयरमैन राम चंद डांगी, सलोआ पंचायत की प्रधान कांता देवी व जुखाला में खारसी परिवहन सभा के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए, जिनका मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News