Chamba: कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने सुलतानपुर में निकाली मशाल रैली, शहीदों काे किया याद

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 02:31 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर सुलतानपुर वार्ड में भाजयुमो ने मशाल रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई चौक में सम्पन्न हुई। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष विनायक रैणा ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनके शौर्य गाथा का गुणगान किया। विनायक रैणा ने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। कारगिल युद्ध में विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारे बहादुर सैनिकों ने दुश्मन के दांत खट्टे कर तिरंगा झंडा लहरा कर देश का गौरव बढ़ाया। 
PunjabKesari

विनायक रैणा ने बताया कि कारगिल युद्ध मई से जुलाई 1999 के बीच भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध जम्मू-कश्मीर राज्य के कारगिल जिले में हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुप्त रूप से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की और कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने घुसपैठियों को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए ऑप्रेशन विजय शुरू किया और जीत हासिल की। कारगिल युद्ध में वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के 52 रणबांकुरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिनके अदम्य साहस और वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

विनायक रैणा ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने का सपना देखा था, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। सेना को अत्याधुनिक हथियार व संसाधन मुहैया करा कर सैन्य शक्ति को मजबूत किया जा रहा है। सेना के बल पर ही हम भारतवासी अपने आप को गौरवान्वित और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News