भाजपा महिला मोर्चा को चुनाव में निभानी होगी महत्वूपर्ण भूमिका : CM जयराम(Video)

Monday, Mar 25, 2019 - 03:05 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा महिला मोर्चा शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा बनूटी में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति जिस लक्ष्य को ठान लेती है, उसे अवश्य हासिल करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिला वर्ग के सहयोग के बिना जीत प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

मेहनत से कार्य करे प्रत्येक कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप कर्मठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गढ़ में जीत हासिल करने वाले भाजपा नेता सुरेश कश्यप को विजय प्राप्त करवाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करें। देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और वह नेतृत्व पी.एम. मोदी का ही है।

Vijay