भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने पद से दिया इस्तीफा

Tuesday, Nov 23, 2021 - 12:46 PM (IST)

शिमला : प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पूर्व सत्तासीन भाजपा को झटका लगा है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने फिलहाल इस्तीफा देने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। उन्होंने बताचीत में सिर्फ इतना कहा है कि फिलहाल पद से इस्तीफा दिया है, इस्तीफे का कारण फिलहाल नहीं बता सकते हैं। 
 

Content Writer

prashant sharma