विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार : सुरेश कश्यप

Saturday, Oct 01, 2022 - 11:08 PM (IST)

शिमला में किया भाजपा मीडिया सैंटर का उद्घाटन
शिमला (ब्यूरो):
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में शानदार कार्य किया, जिसकी बदौलत उसकी सत्ता में वापसी तय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां मीडिया सैंटर कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी एजैंडा नकारात्मक है। इसके माध्यम से विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर आम जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी अब यह कहने लगे हैं कि कांग्रेस एक दृष्टिहीन पार्टी है और उनका घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने पार्टी के मीडिया विभाग की तरफ से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया टीम के सदस्य मीडिया के बेहतर समन्वय के लिए जल्द ही जिला कार्यालयों का दौरा करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया विभाग के प्रमुख महेेंद्र धर्माणी, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मोहित सूद, रमा ठाकुर और महेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay