कांग्रेस उपचुनावों से पहले ही मान चुकी है हार : सुरेश कश्यप

Friday, Oct 29, 2021 - 08:00 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस पार्टी इन उपचुनावों में पहले ही हार मान चुकी है, यह बौखलाहट कांग्रेस पार्टी ने नेताओं में साफ दिख रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का कहना गलत है कि अधिकतम संस्थान सरकार के दबाव में काम कर रहे है, यह साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ को अपनी हार का अंतर्ज्ञान हो गया है। इन चुनावों में जनता केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार के सुशासन पर मोहर लगाने जा रही है।

कांग्रेस के पास चुनाव की शुरूआत से कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस का पास न तो नेता है और न ही नीति। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पैसा और शराब बांटने का आरोप भी निराधार है, शायद कांग्रेस को भाजपा में भी कांग्रेस दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी स्वयं इन चुनावों में धनबल का प्रयोग कर रही है और अपने किए गए कारनामों को वह भाजपा के सिर डालने की कोशिश कर रही है। जनता जानती है कि कांग्रेस किस प्रकार से चुनाव लड़ती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कर्मचारियों को पटकने की बात कर रहे हैं जोकि उनकी सभ्यता एवं मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोक तंत्र पर खतरा में यह कांग्रेस को कहना का कोई अधिकार नही है जो पार्टी देश मे आपातकाल लगा सकती है वो क्या लोकतंत्र को बचाने की बात करती है। लोकतंत्र की बात कांग्रेस क्या कर रही है जो पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अभी तक नही कर पाई वो क्या जाने लोकतंत्र क्या होता है। उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर भजापा जीत दर्ज करेगी और 2022 में एक बार फिर भाजपा एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay