भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार, जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी टिकट : सुरेश कश्यप

Tuesday, Sep 28, 2021 - 06:17 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा उपचुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। भाजपा ने इन चुनावों के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है और हमारी अनेकों बैठके इस विशेष को लेकर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी, फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई उपचुनावों के लिए संगठन की ओर से प्रभारी, सह प्रभारी एवं समन्वयक की नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान संगठन का काम बढ़ जाता है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही चुनावों को लेकर सभी समितियों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा को जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय बार्ड नामों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि हम आज से ही चुनावों के लिए जुट गए हैं और सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी बातें ध्यान में रखते हुए जिताऊ प्रत्याशिंयो का ही चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे काफी लोग हैं जो जीतने की क्षमता रखते हैं पर घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेंगे और जिसको टिकट मिलेगी उसे जिताएंगे। उन्होंने कहा की केंद्र में नरेद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। भाजपा मजबूत एवं सशक्त राजनीति दल है। इन चुनावों में हमारी जीत निश्चित है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay