भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नाहन में सुनी PM Modi के ''मन की बात'', हिमाचल का हुआ विशेष जिक्र

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2024 - 03:02 PM (IST)

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 82 शम्भूवाला में भाजपा जिला मंडल पदाधिकारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम से पूरे भारत के बारे में जानकारियां मिलती हैं और इस कार्यक्रम से विभिन्न संस्कृतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है। डॉ. बिंदल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का भी उल्लेख किया, जिससे प्रधानमंत्री और हिमाचल के बीच के गहरे संबंधों का पता चलता है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य की विशेष चिंता करते हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को असम के चराईदेव मैदाम के बारे में जानकारी दी, जिसे यूनैस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। यह भारत का 43वां और पूर्वोत्तर भारत का पहला स्थल होगा जिसे यह मान्यता मिल रही है। चराईदेव का अर्थ है "पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर" और यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी, जहां अहोम लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और कीमती वस्तुओं को मोइडम में रखते थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay