पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने BJP प्रदेश प्रभारी के सामने रखा पक्ष, जानिए किससे बताई नाराजगी

Tuesday, Jul 20, 2021 - 08:17 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): अर्की भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक से दूर रहे पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कुनिहार के विश्राम गृह में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा के साथ मंत्रणा की। इस दौरान जिला परिषद की सदस्य आशा परिहार व कुछ अन्य समर्थकों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने अपना पक्ष पार्टी के नेताओं के समक्ष रखा। उनका कहना है कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है केवल व्यक्ति विशेष को लेकर वे नाराज हैं। करीब आधे घंटे तक यह बैठक चली। बैठक में पार्टी नेताओं ने उन्हें पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अर्की में पार्टी से कोई नाराज नहीं है। व्यक्ति विशेष से नाराजगी हो सकती है। ये दोनों नेता पार्टी के साथ हैं। इसलिए वे उनके साथ खड़े हैं। सभी एकजुट होकर उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। उपचुनाव ही नहीं बल्कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में अर्की से पार्टी की ही जीत होगी। वहीं पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है केवल व्यक्ति विशेष से है।

Content Writer

Vijay