लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल में होगा भाजपा का मुख्यमंत्री : त्रिलोक कपूर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 12:03 AM (IST)

परवाणू (विकास): परवाणू शहर के निजी होटल में मंगलवार को भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि जिन गारंटियों का सहारा लेकर कांग्रेस सत्ता में आई है, उनका क्या हुआ। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर लोगों से झूठ बोलने व बरगलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के लोगों को धीरे-धीरे दरकिनार कर रही है। सुखविंदर सिंह सरकार केवल वोट की राजनीति करती है, जनसाधारण से उसका कोई सरोकार नहीं है। ऐसी सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकती। कांग्रेस की अंतर्कलह के चलते इनकी सरकार ज्यादा दिन तक राज नहीं कर सकती। 

त्रिलोक कपूर ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल भी मौजूद रहे।  उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को जवाब भाजपा नहीं प्रदेश की जनता देगी, जिसे कांग्रेस ने गुमराह कर सत्ता हासिल की है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर व अध्यक्ष जिला सोलन आशुतोष वैद्य मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News