नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने उतारे 24 प्रत्याशी, 10 टिकटों पर फंसा पेंच

Wednesday, Apr 12, 2023 - 10:41 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक देर शाम शुरू हुई। इस मैराथन बैठक में भाजपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में कुल 34 वार्डों में से 24 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जबकि 10 वार्डों को लेकर पेंच फंसा है। कई वार्डों में भी एक से अधिक दावेदारों के होने के कारण प्रत्याशी की चयन प्रक्रिया में समस्या आई है लेकिन भाजपा टिकट से वंचित रहने वाले नेताओं को मनाने तथा उनको अधिकृत प्रत्याशी के साथ काम करने के लिए राजी कर रही है। पार्टी नेताओं का स्पष्ट कहना था कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर चुनाव लड़ना है ताकि फिर से निगम की सत्ता पर वापसी हो सके। बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने भाग लिया।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची
रुल्दूभट्टा से सरोज ठाकुर, अनाडेल से डाॅ. सपना कश्यप, समरहिल से शैली ठाकुर, टुटू से मीनाक्षी गोयल, मज्याठ से निर्मल चौहान, बालूगंज से किरण बावा, कच्चीघाटी से अलका कंवर, नाभा से हेमा कश्यप, फागली से कल्याण धीमान, कृष्णानगर से बिट्टू पाना, लोअर बाजार से भारती सूद, बैनमोर से अनूप वैद्य, संजौली चौक से सत्या कौंडल, अप्पर ढली से कमलेश मेहता, लोअर ढली से सीमा विजन, शांति विहार से देवेंद्र शर्मा, भट्टाकुफर से सुशांत चौहान, सांगटी से कमल ठाकुर, कसुम्पटी से रचना झीना शर्मा, छोटा शिमला से संजीव चौहान, विकासनगर से रमा कुमारी, कंगनाधार से रेणु चौहान, न्यू शिमला से निशा ठाकुर व खलीणी से पूर्णमल को प्रत्याशी बनाया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay